फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Self-Study Awakens Consciousness: Jain Sage Naresh Chand

स्वाध्याय से होता है विवेक जागृत : जैन मुनि नरेश चंद

Sun, 09 Feb 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Self-Study Awakens Consciousness: Jain Sage Naresh Chand
08जेएनडी37-जैन मुनि से प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। संवाद
नरवाना। शहर की एसएस जैन सभा व जैन समाज के सदस्यों ने शनिवार को पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मेलन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से आए एसआई कृष्ण को भी विशेष सम्मान दिया गया। दीक्षा लेकर साध्वी बनी शीतल को नौ फरवरी को जैन स्थानक में ही बड़ी दीक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

समाज के नियमानुसार जो दीक्षा लेता है, उसे सबसे पहले यह पाठ पढ़ाया जाता है। समारोह में मंच संचालन रामनिवास जैन ने निभाया। मंच पर विराजमान जैन मुनि नरेश चंद ने कहा कि बड़ों के विनय सेे सौभाग्य बढ़ता है। स्वाध्याय से विवेक जागृत होता है और वासना पर विजय पाने से मन हलका होता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में भगवान कृष्ण और सुदामा के मिलन का भी एक उदाहरण देते हुए अपनी बात को रखा। बताया कि सुदामा अपने मित्र कृष्ण से मिलने के लिए गया था और सुदामा ने वहां का कुछ अलग ही नजारा देखा। उनकी मित्रता के चर्चे आज भी हैं।
विज्ञापन

जैन मुनि नरेश चंद ने कहा कि दो फरवरी को हुए सम्मेलन को सफल बनाने में नरवाना की जनता के साथ, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग काफी काबिले तारीफ है। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान नरेश जैन, उप प्रधान भूपेंद्र जैन, सचिव प्रवीण जैन, सह सचिव राहुल जैन, ऑडिटर पुनीत जैन, सज्जन जैन, नरेश जैन सच्चा खेड़ा और पार्षद आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed