फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Self-immolation used to happen outside DGP office for FIR during Congress rule: Anil Vij

कांग्रेस के शासनकाल में एफआईआर के लिए डीजीपी कार्यालय के बाहर होते थे आत्मदाह : अनिल विज

Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation used to happen outside DGP office for FIR during Congress rule: Anil Vij
जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिलते अनिल विज। - फोटो : Jind
कांग्रेस के शासनकाल के मुकाबले प्रदेश में भाजपा राज में कानून व्यवस्था सुधरी है। कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को एफआईआर तक करवाने के लिए डीजीपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करना पड़ा था। यह बात प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही।
विज्ञापन

अचानक जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा के निवास पर पहुंचे अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब प्रदेश में शिकायत पर केस दर्ज होता है और निष्पक्ष कार्रवाई होती है। वे खुद इसकी निगरानी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा सरकार चिकित्सा क्षेत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में जल्द ही 1200 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी जिसके बाद चिकित्सा सेवाएं भी बेहतर होंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक भी भर्ती किए जा रहे हैं। पहली बार प्रदेश में चिकित्सकों व विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती इतनी बड़ी संख्या में हो रही है।
विज्ञापन

हिजाब के मुद्दे को विपक्ष दे रहा हवा
इस दौरान हिजाब के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को हवा दे रहा है। व्यक्तिगत जीवन में कोई कैसा भी लिबास पहन सकता है लेकिन शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और दूसरे संस्थानों में तय ड्रेस कोड का ही प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा इन चुनावों में जीत हासिल करेगी। चाहे किसी भी समय चुनाव हों, भाजपा की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed