{"_id":"665e2e19d8401c71290e0a17","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-vehicle-jind-news-c-199-1-sroh1009-117960-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुरक्षाकर्मी की वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुरक्षाकर्मी की वाहन की चपेट में आने से मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जींद। हांसी रोड पर वीटा प्लांट के सामने सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर जा रहे 58 वर्षीय अमरजीत की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरजीत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजथल निवासी रमेश में बताया कि उनके ताऊ का बेटा अमरजीत वीटा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड था। वह डिफेंस कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहता था। रविवार रात को लगभग 12 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह फ्लाईओवर से प्लांट के सामने उतरने लगा तो उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।