फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Section 144 imposed within 200 meters of voting centers during vote counting

Jind News: मतगणना के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

Thu, 30 May 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed within 200 meters of voting centers during vote counting
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने को लेकर वोटों की गिनती के संपन्न होने तक मतगणना केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी द्वारा जारी आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के मतों की गणना के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। विधानसभा 34-जुलाना रेसलिंग हॉल अर्जुन स्टेडियम, 35-सफीदों बैडमिंटन हाल अर्जुन स्टेडियम, 36-जींद-मल्टीपर्पज हाल अर्जुन स्टेडियम, 37-उचाना कलां प्रियदर्शनी महिला कॉलेज जींद व 38-नरवाना-बृजमोहन सिंगला मेमोरियल हाल हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद के विभिन्न कमरों में स्थित किए गए हैं। यहां पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। उन्होंने मतगणना कार्य को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान यहां पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व किसी प्रकार का जलसा व जुलूस करने पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति निर्धारित दायरे के अंदर लाठी, जेली, भाला, फरसा या तेजधार हथियार नहीं ले सकता। किसी भी प्रकार की असामाजिक या गैरकानूनी गतिविधि करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed