फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Second merit list of Government ITI released, document verification will be done by July 31

Jind News: राजकीय आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई तक होगा दस्तावेज सत्यापन

Wed, 29 Jul 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Second merit list of Government ITI released, document verification will be done by July 31
28जेएनडी06: राजकीय आईटीआई में मेरिट सूची के बारे में जानकारी प्राप्त करने आई छात्राएं। संवाद
जींद। राजकीय आईटीआई में मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ संस्थान में भौतिक सत्यापन कराना होगा। एक अगस्त तक निर्धारित फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए संस्थान शनिवार को भी खुला रहेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष संस्थान के 21 विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला है। कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान मेरिट सूची में भी साफ दिखाई दे रहा है। कई लोकप्रिय ट्रेडों में मेरिट 100 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि न्यूनतम मेरिट 46.2 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) और सिलाई टेक्नोलॉजी जैसे ट्रेडों में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची के अनुसार इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में सबसे अधिक 104.4 प्रतिशत और न्यूनतम 78.8 प्रतिशत मेरिट रही। कोपा में मेरिट 101 से 70.8 प्रतिशत, वायरमैन में 91.6 से 75.4 प्रतिशत, फिटर में 84.4 से 68.2 प्रतिशत, मैकेनिक डीजल में 87.8 से 55.8 प्रतिशत, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन में 83.6 से 73.8 प्रतिशत तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 93.4 से 63.2 प्रतिशत दर्ज की गई।
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) ट्रेड में मेरिट 94.6 से 70.8 प्रतिशत, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 81.6 से 70 प्रतिशत, प्लंबर में 78.4 से 54.4 प्रतिशत, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) में 87.6 से 76.4 प्रतिशत, मशीनिस्ट में 78.6 से 50 प्रतिशत और टर्नर में 75.4 से 62 प्रतिशत रही।
इसके अलावा ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) में 79.2 से 53.4 प्रतिशत, वेल्डर ड्यूल में 81.6 से 60.6 प्रतिशत, मैकेनिक ट्रैक्टर में 68.4 से 51.2 प्रतिशत, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में 74.4 से 57.4 प्रतिशत, ड्रेस मेकिंग में 80.2 से 46.2 प्रतिशत, मैकेनिक डीजल ड्यूल में 70.6 से 56.2 प्रतिशत, वुड वर्क टेक्नीशियन में 67.6 से 52.6 प्रतिशत और सिलाई टेक्नोलॉजी में 101.6 से 56 प्रतिशत मेरिट दर्ज की गई।

बाक्स
जिन विद्यार्थियों का चयन पहली मेरिट सूची में नहीं हो पाया था। वह विभाग की ओर से जारी दूसरी मेरिट सूची अवश्य देखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा। -नरेश कुमार प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article