फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seats remained vacant even after two merit lists in Government Women's College

राजकीय महिला कॉलेज में दो मेरिट लिस्ट के बाद भी खाली रह गईं सीटें

Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seats remained vacant even after two merit lists in Government Women's College
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में यूजी कोर्स में दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद भी सभी संकायों में सीटें बच गई। अब खाली सीटों को भरने के लिए 26 अगस्त को फिजिकल काउसिलिंग के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इससे पहले 12 अगस्त व 18 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में बीए में 42, बीकॉम में 109, नॉन मेडिकल में 70, बीएससी मेडिकल में 13, बीसीए में 13, इंग्लिश ऑनर में 14, ज्योग्राफी ऑनर में 12 व बीकॉम ऑनर में 12 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए विद्यार्थियों को अब 26 अगस्त को बुलाया गया है। शेड्यूल के अनुसार उच्चतर शिक्षा निदेशालय रिक्त सीटों को भरने के लिए 26 को विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला लेने के लिए उसी समय विद्यार्थियों को अपनी फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के लिए अब 26 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसमें विद्यार्थियों को साथ ही फीस जमा करानी पड़ेगी। इसके बाद एक सप्ताह तक फीस जमा नहीं होने पर 100 रुपये जुर्माना और एक सप्ताह के बाद 100 रुपये प्रतिदिन देनें होंगे। -ज्योति देवी प्राध्यापिका राजकीय महिला कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed