फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM visited Maharaja Janmejay Sports Stadium

Jind News: एसडीएम ने किया महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम का दौरा

Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM visited Maharaja Janmejay Sports Stadium
07जेएनडी22: महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम का दौरा करने के दौरान अ​धिकारियों से बातचीत करते हुए ए
सफीदों। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंगलवार को महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम का दौरा किया। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसलिए खेलों के मामलों में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्मेजय स्टेडियम शहर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां विभिन्न खेलों के खिलाड़ी खेलों का अभ्यास करने के लिए सुबह-शाम पहुंचते हैं। ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग और उपमंडल प्रशासन की जिम्मेदारी में शुमार है। उन्होंने जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा को निर्देश दिए कि यहां स्वच्छ पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा खेल ग्राउंड की जरूरत के हिसाब से मरम्मत भी करवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुबह अंधेरे के वक्त भी अभ्यास करने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं, लिहाजा उनके लिए लाइट की व्यवस्था तथा ग्राउंड में बने ट्रेक का लेवल भी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सभी सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए इसका एस्टीमेट बनाकर जल्द भेजा जाए, ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सके। इस अवसर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed