{"_id":"6af35f5e5031e74601038d91","slug":"sdm-inspected-the-old-grain-market-and-issued-instructions-to-improve-drinking-water-arrangements-jind-news-c-199-1-jnd1003-163500-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी अनाजमंडी एसडीएम ने किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी अनाजमंडी एसडीएम ने किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
विज्ञापन
10 जुलाना 01: पुरानी अनाजमंडी में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह।संवाद
जुलाना। कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में पेयजल व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम होशियार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को समस्या का जल्द समाधान करने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के लिए कहा। एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पुरानी अनाजमंडी के निवासियों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शिकायत दी थी। लोगों ने शिकायत में बताया था कि उनके घरों में पिछले काफी समय से पेयजल सप्लाई के दौरान गंदा पानी आ रहा है।
इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल की समस्या के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पेयजल सप्लाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली और समस्या के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल लाइन और सप्लाई व्यवस्था की जांच की जाए, ताकि गंदे पानी की आपूर्ति के कारणों का पता लगाया जा सके। यदि कहीं पाइपलाइन में लीकेज या अन्य तकनीकी खामी है तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।