{"_id":"69a5835fdec430ac7d03d8d0","slug":"sdm-hoshiyaar-singh-inspected-the-budha-kheda-lathar-examination-center-jind-news-c-199-1-jnd1010-149347-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसडीएम होशियार सिंह ने बुढ़ा खेड़ा लाठर परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसडीएम होशियार सिंह ने बुढ़ा खेड़ा लाठर परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी22: राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत प्रशासन
जींद। जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढ़ा खेड़ा लाठर में बनाए गए बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की चल रही परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
एसडीएम ने केंद्र अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्णत नकल-रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाया जाए। उन्होंने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली अत्यंत आवश्यक है और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सतर्क है।