{"_id":"69a57e60396b95529d00683a","slug":"sdm-gave-instructions-for-quick-settlement-in-the-solution-camp-jind-news-c-199-1-jnd1010-149350-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में एसडीएम ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में एसडीएम ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश
Tue, 03 Mar 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी25: समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम जगदीश चंद्र ने अधिकारियों को जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन से बड़ी उम्मीद के साथ अपनी शिकायत लेकर आता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह गंभीरता से सुने और समाधान करे।
सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित शिविर के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर जनसेवा का प्रभावी मंच है। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का आपसी तालमेल से निपटारा किया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि टालमटोल की प्रवृत्ति से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर आमजन का विश्वास कमजोर होता है और पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
शिविर में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पुलिस विभाग से दो, सिंचाई विभाग से दो और जन स्वास्थ्य विभाग से एक शिकायत शामिल रही। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी संतरो देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।