फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scuffle with the team that went to take out the electricity meter

कैरखेड़ी गांव में जगमग योजना के तहत बिजली मीटर बाहार निकालने गई टीम के साथ धक्का-मुक्की

Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with the team that went to take out the electricity meter
जींद। कैरखेड़ी गांव में जगमग योजना के तहत काम करने के लिए 20 फरवरी को पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने धक्कामुक्की कर सामान तोड़ डाला। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने निगम के एसडीओ विकास मलिक की शिकायत पर गांव के आठ लोगों राजेश, उसकी पत्नी, राममेहर व उसकी पत्नी, कृष्ण व उसकी पत्नी, नरेंद्र तथा उसकी पत्नी तथा अन्य 25 महिला, पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ विकास मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को उनकी टीम कैरखेड़ी गांव में जगमग योजना के तहत गांव में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान सभी घरों के मीटर बाहर लगाए जाने थे। जब उनकी टीम ने गांव में पहुंचकर काम शुरू किया तो वहां पर गांव के ही राजेश व उसकी पत्नी, राममेहर व उसकी पत्नी, कृष्ण व उसकी पत्नी, नरेंद्र तथा उसकी पत्नी तथा 25 अन्य महिला व पुरुष मौके पर आए और उनके साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी उनके सामान को तोड़ कर काम को बंद करवा दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व सामान तोड़ने करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed