फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scrap traders robbed of Rs 4.98 lakh near Bibipur, beaten with sticks

Jind News: बीबीपुर के पास स्क्रैप व्यापारियों से 4.98 लाख रुपये लूटे, डंडों से पीटा

Mon, 19 Oct 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Scrap traders robbed of Rs 4.98 lakh near Bibipur, beaten with sticks
जींद। जींद-भिवानी मार्ग पर गांव बीबीपुर के निकट शनिवार देर रात दो कारों में सवार सात लोगों ने बैटरी स्क्रैप व्यापारियों की गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और 4 लाख 98 हजार 600 रुपये लूटकर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव कोट निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुरानी बैटरियों का स्क्रैप खरीदने और बेचने का काम करते हैं। शनिवार को वह अपने साथी प्रवीण के साथ गाड़ी में स्क्रैप लेकर जींद आए थे। यहां हांसी रोड स्थित प्लॉट नंबर 17 में स्क्रैप बेचने पर उन्हें 4 लाख 98 हजार 600 रुपये मिले। उन्होंने नकदी को पॉलिथीन में रखा और गाड़ी में परिचालक की सीट के नीचे बने टूल में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि देर रात वह अपने साथी प्रवीण के साथ गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे गांव बीबीपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आई दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि एक युवक ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और राजेश को थप्पड़ मारा। वहीं, दूसरे युवक ने प्रवीण को गाड़ी से नीचे उतारकर डंडों से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी की तलाशी ली और परिचालक की सीट के नीचे रखी नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों कारों में सवार होकर भाग गए। जाते समय उन्होंने पीड़ितों को धमकी भी दी।

पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना दी। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार सवार सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed