फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramlila enacts Sita-Hanuman dialogue, Akshay Kumar's killing and Ravana's court scenes

Jind News: रामलीला में सीता-हनुमान संवाद, अक्षय कुमार वध और रावण दरबार के प्रसंगों का मंचन

Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ramlila enacts Sita-Hanuman dialogue, Akshay Kumar's killing and Ravana's court scenes
फोटो 2 नरवाना। शबरी के जूठे बेर खाते हुए राम लक्ष्मण का अभिनय करते हुए कलाकार। आयोजक
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से पुरानी अनाज लोहा मंडी में आयोजित रामलीला में अशोक वाटिका में सीता-हनुमान संवाद, अक्षय कुमार वध और हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाने तक के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि रहे जबकि लायंस क्लब के प्रधान गौरव गर्ग बडनपुर और सत्यप्रकाश सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि रामायण का संदेश आज भी प्रासंगिक है। भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि समाज में मर्यादा और संस्कार बने रहें।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंचते हैं, जहां शबरी उन्हें बेर खिलाती हैं और आगे का रास्ता बताती हैं। इसके बाद रावण अशोक वाटिका में सीता को डराने और बहलाने का प्रयास करता है, लेकिन सीता उसकी बात मानने से इन्कार कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश सीता आत्महत्या का प्रयास करती हैं, तभी हनुमान वहां पहुंचकर श्रीराम का दिए आभूषण दिखाते हैं। इससे सीता को विश्वास हो जाता है कि हनुमान राम के दूत हैं। आगे हनुमान वाटिका उजाड़ देते हैं और अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। मेघनाथ उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश करता है। राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की रामप्रकाश, सीता की प्रिंस धीमान, हनुमान की मंजीत गौरा और रावण की प्रेम अरोड़ा ने निभाई।


20 अक्तूबर को होगा दशहरा उत्सव

केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि 20 अक्तूबर को एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस बार रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से उत्सव में पहुंचने की अपील की।

फोटो 2 नरवाना। शबरी के जूठे बेर खाते हुए राम लक्ष्मण का अभिनय करते हुए कलाकार। आयोजक

फोटो 2 नरवाना। शबरी के जूठे बेर खाते हुए राम लक्ष्मण का अभिनय करते हुए कलाकार। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed