फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishna Kumar Bedi held a public hearing and listened to the problems of the residents.

आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : बेदी

Mon, 19 Oct 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Minister Krishna Kumar Bedi held a public hearing and listened to the problems of the residents.
फोटो 1 नरवाना। जनसमस्या सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी ने पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी परेशानी बताई तो किसी ने बीपीएल कार्ड, सीवरेज व्यवस्था, सड़क मरम्मत और बिजली आपूर्ति की समस्या उठाई।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों से मंत्री को अवगत करवाया। इसके अलावा क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था में सुधार, सड़कों की मरम्मत और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान तुरंत किया जा सकता है उन्हें बिना देरी के निपटाया जाए। वहीं, जिन मामलों में जांच या विभागीय औपचारिकताएं जरूरी हैं उनमें भी अनावश्यक विलंब न हो और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर ओमप्रकाश थुआ, रिछपाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष दिनेश गोयल, अमित ढाकल, शीशपाल भाणा, धर्मबीर बात्ता, सुशील शास्त्री और भीम दनौदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed