{"_id":"644d63dc1db89494490828c6","slug":"scorched-woman-dies-during-treatment-under-suspicious-circumstances-jind-news-c-17-1-137826-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर के सेक्टर छह में संदिग्ध हालात में झुलसी महिला सीमा की शुक्रवार रात को पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मायका पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतका के पति संदीप समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतका सीमा के भाई अपोलो रोड नरवाना निवासी रोशन ने बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी 5 मार्च 2006 को गांव खांडा खेड़ी हाल आबाद सेक्टर 6 निवासी संदीप के साथ हुई थी। उसकी बहन ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसमें बड़ी बेटी मुस्कान तो एक बेटा शुभम हुआ। शुभम की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने सीमा को परेशान करना शुरू कर दिया और बच्चा पैदा करने के लिए दबाव डाला, हालांकि सीमा ने दो बच्चे होने के बाद अपना ऑपरेशन करवाया था। ससुराल पक्ष के लोगों के दबाव को देखते हुए उसकी बहन सीमा ने ऑपरेशन भी खुलवाया गया। इसके बावजूद भी उसकी बहन को बच्चा पैदा नहीं हुआ। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन के साथ मारपीट करना व उसके चरित्र को गलत बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पति संदीप द्वारा दूसरी शादी की बात करने लगे। साथ ही सीमा के साथ मारपीट भी कर उस पर तलाक का दबाव बनाने लगे। उसकी बहन ने अपनी हत्या की आशंका दो दिन पहले ही उनको फोन पर जताई थी। सीमा के ससुराल जनों ने बताया कि सीमा ने खुद को आग लगा ली है। सूचना मिलने पर जब वह पीजीआई रोहतक पहुंचे तो सीमा की मौत हो चुकी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।