{"_id":"5eff75b38ebc3e42d214cc61","slug":"scooted-by-pistol-robbed-of-12-thousand-rupees-from-scorpio-driver-jind-news-rtk562377261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की बट मारकर स्कॉर्पियो चालक से लूटे 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल की बट मारकर स्कॉर्पियो चालक से लूटे 12 हजार रुपये
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने बड़ौदा गांव के नजदीक पिस्तौल की बट मारकर भौंगरा गांव के राजबीर से 12 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।
पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने कहा कि वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में रोजखेड़ा गांव से बड़ौदा की तरफ जा रहा था। जब वह बड़ौदा गांव से पहले खेतों में बने मंदिर के नजदीक पहुंचा तो अचानक एक कार उसकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। कार में पांच युवक सवार थे। तीन युवक कार से उतरे और जबरदस्ती उसकी गाड़ी में घुस गए। उन्होंने कहा कि वे नरवाना बैंक से हैं। तुम्हारी गाड़ी पर लोन है। उसने युवकों को गाड़ी की आरसी दिखाई तो उन्होंने उसे दबोच लिया। एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसके बट से मेरे सिर पर दे मारा और मोबाइल फोन, जेब में पड़े 12 हजार रुपये निकाल लिए।
राजबीर ने कहा कि वे उसे स्कॉर्पियो में ही अगवा करके ले गए। कुछ देर बाद वापस रोजखेड़ा की तरफ ले आए। गांव से पहले मोड़ पर बदमाशों ने उसे गाड़ी से उतार दिया। वहां से करीब एक किल्ला आगे चलकर स्कॉर्पियो रोककर चाबी उसकी तरफ फेंककर कहा कि अगर तुमने मुड़कर उनकी तरफ देखा तो गोली मार देंगे। उसके बाद बदमाश अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने घायल देखकर रुका तो उसने उसके मोबाइल से वारदात के बारे में भाई दिलबाग को जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि राजबीर की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।