{"_id":"6622e9c00fe5586f300a1734","slug":"school-was-running-in-marriage-palace-without-recognition-jind-news-c-199-1-sroh1006-115940-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिना मान्यता के मैरिज पैलेस में चल रहा था स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिना मान्यता के मैरिज पैलेस में चल रहा था स्कूल
Sat, 20 Apr 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की एक कक्षा में बैठे बच्चे। संवाद
जींद/नरवाना। सीएम फ्लाइंग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नरवाना के कैनाल रोड स्थित एक निजी स्कूल में छापा डाला। यह किड्स स्कूल बिना मान्यता के मैरिज पैलेस में चलाया जा रहा था। स्कूल का पंजीकरण भी नहीं हुआ था और न ही शिक्षा विभाग से अप्रूवल ली गई थी। सीएम फ्लाइंग ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया हुआ है। आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग को करनी है।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि नरवाना के कैनाल रोड पर बिना मान्यता के एक निजी स्कूल चलाया जा रहा है। इस पर सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर चरणसिंह के नेतृत्व में एएसआई खुशीराम , शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकार सुरेश नैन, लिपिक पवन पर आधारित टीम का गठन किया गया। टीम ने जब स्कूल में छापा डाला तो वह मैरिज हॉल में चलता मिला। नर्सरी से चौथी कक्षा तक स्कूल के रिकॉर्ड में 208 बच्चों का दाखिला मिला। स्कूल में 172 छात्र उपस्थित मिले। स्कूल की मान्यता के दस्तावेज मांगने पर स्कूल संचालक देने में नाकाम रहा। इसके अलावा वह फायर सेफ्टी, पीने के पानी, साफ सफाई, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट से संबंधित को कोई दस्तावेज, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, मैरिज पैलेस का किरायानामा तथा पट्टे से संबंधित दस्तावेज भी नहीं पेश कर सका। इस पर सीएम फ्लाइंग ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।
स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। स्कूल संचालक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग को करनी है। -रविंद्र कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।