फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   School staff must ensure the provision of quality education to students: ADC

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चित करें स्कूल स्टाफ : एडीसी

Thu, 29 Oct 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
School staff must ensure the provision of quality education to students: ADC
फोटो 28जेएनडी22-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक जानकारी परखी और उन्हें मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के साथ प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित ध्यान दिया जाए, ताकि वह अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है, इसलिए वे जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। एडीसी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के लिए जरूरी है। स्कूल के सभी कक्षों, परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई होनी चाहिए। विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षा का अहम हिस्सा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की अपील की। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए, ताकि विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed