{"_id":"195599de1474af749daf19e911be29b6","slug":"school-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएसपी से मिलने पहुंचे निजी स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से मिलने पहुंचे निजी स्कूल संचालक
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलेवा थाना क्षेत्र के खांडा गांव में पांच दिन पहले स्कूल संचालक त्रिलोक भारद्वाज को गोली मारने के मामले में गांव के लोग सोमवार को एसएसपी अभिषेक जोरवाल से मिलने पहुंचे। स्कूल संचालकों ने कहा कि मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक संदिग्ध बता रही है और उसकी गिरफ्तारी तक नहीं हुई है।
प्राइवेट स्कूल संघ के ब्लॉक प्रधान सतीश भारद्वाज ने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी डिंपल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इन लोगों ने मांग की कि डिंपल के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। इन लोगों ने बताया कि एसएसपी उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी से मिले निजी स्कूल संचालक
प्राइवेट स्कूल संघ ने भी जिला प्रधान नरेश बराड़ के नेतृत्व में अलेवा थाना प्रभारी से मुलाकात की। इन निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी मामले में निजी स्कूल संचालक मंगलवार को एसएसपी अभिषेक जोरवाल से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पुरूषोतम शर्मा, उदयवीर नेहरा, सतपाल जागलान, जितेंद्र, होशियार सिंह खटकड़, वेदप्रकाश वर्मा, सुभाष भारद्वाज, मंदीप दूहन, अशोक शर्मा, राजेश चहल, जसबीर मंगलपुर, कुलदीप दलाल, सतीश भारद्वाज, कृष्ण थुआ तथा राजेश कौशिक समेत एसोसिएसन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन