फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scholarships were awarded to meritorious tenth-grade students at Budhanpur School.

Jind News: बडनपुर स्कूल में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Scholarships were awarded to meritorious tenth-grade students at Budhanpur School.
09जेएनडी07: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडनपुर में डॉ. किताब सिंह श्योकंद की स्मृति पर सोमवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को नकद छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के दस मेधावी छात्रों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि डॉ. किताब सिंह श्योकंद के परिवारजनों की ओर से गणित और विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा का आयोजन और मूल्यांकन पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से किया गया और उसी दिन परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये, तृतीय को 5100 रुपये और चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले सात विद्यार्थियों को 2100-2100 रुपये की नगद छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित समारोह में सतवीर सिंह, सतपाल श्योकंद, शीतल देवी पत्नी विकास व पुत्रवधू डॉ. किताब सिंह, प्रोफेसर राजेश, राजमल, राहुल, प्रदीप व ज्ञानी राम उपस्थित रहे। विद्यालय प्रवक्ता अरुण वर्मा ने परीक्षा मूल्यांकन में सहयोग किया।

परिवार की ओर से घोषणा की गई कि प्रत्येक वर्ष 13 दिसंबर को इसी प्रकार परीक्षा आयोजित कर छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति वितरण से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य संजय चौधरी सहित समस्त स्टाफ ने डॉ. किताब सिंह श्योकंद परिवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed