फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Schedule for merit list in PG course released

Jind News: पीजी कोर्स में मेरिट लिस्ट को लेकर शेड्यूल हुआ जारी

Tue, 22 Jul 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Schedule for merit list in PG course released
21जेएनडी26-शहर में गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद। पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 16 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं कॉलेजों की दाखिला कमेटी की ओर से दस्तावेजों की जांच का कार्य 29 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को पहली प्रोविजनल और 31 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास एक अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक फीस जमा कराने का समय रहेगा। शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं।
विज्ञापन


पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर पांच अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छह अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन या विषय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि इसके बाद भी अगर सीट खाली बच जाती है तो उसके लिए 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग चलेगी। इससे पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन




शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या

कोर्स-कुल सीट-आवेदन आए

एमए इकनोमिक्स-40-6

एमए इंग्लिश-40-11

एमए हिंदी-40-13

एमकॉम-60-21

एमएससी मैथेमिटक्स-40-8

पीजीडीसीए-60-7
-----------------
पीजी में आवेदन से लेकर दाखिला प्रक्रिया तक का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत सभी विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया में भाग लें। शेड्यूल के अनुसार ही फीस जमा करवाएं ताकि अपनी सीट को कंफर्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयनारायण गहलावत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed