फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scam worth crores in the name of property ID: Bajrang Garg

प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर करोड़ों का हुआ घोटाला : बजरंग गर्ग

Thu, 01 Aug 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Scam worth crores in the name of property ID: Bajrang Garg
31जेएनडी01 : पत्रकारों से बातचीत करते बजरंग गर्ग व अन्य व्यापारी नेता। संवाद
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। सरकार ने जयपुर की याशी कंपनी को प्रॉपर्टी आईडी बनाने का ठेका 18 करोड़ 11 लाख रुपये में दिया था। इसके बावजूद सरकार ने कंपनी को 57 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उससे पैसे की रिकवरी करनी चाहिए, क्योंकि लोग प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने के लिए दो साल से धक्के खा रहे हैं। गर्ग यहां एक निजी होटल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि सरकार किसान व आढ़ती के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है।
विज्ञापन

पोर्टल के कारण प्रदेश का किसान व आढ़ती बेहद दुखी है। प्रदेश में अनाप-शनाप टैक्स होने के कारण लगातार व्यापार व उद्योग बंद होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को पानीपत में होगा। उनके साथ व्यापार मंडल जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, उपप्रधान ईश्वर गोयल, रामविलास मित्तल, सुरेश जिंदल, अशोक गोयल, राजकुमार गर्ग, नीरज गोयल, मनीष गर्ग, बलराज गर्ग, सुरेश गर्ग, सुरेश बंसल, शुभम शर्मा, बिल्लू ठेकेदार, रामफल फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed