फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saugat: sewer line will be installed in the outer 11 colonies of the city

सौगात : शहर की बाहरी 11 कॉलोनियों में डलेगी सीवर लाइन

Fri, 04 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saugat: sewer line will be installed in the outer 11 colonies of the city
जींद। शहर की बाहरी कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अमरूत योजना के तहत 11 कॉलोनियों में छह करोड़ 23 लाख 71 हजार 850 रुपये से सीवर लाइन डालने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए नगरपरिषद ने पहले ही प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब इस पर मुख्यालय की मोहर लग गई है। ऐसे में आने वाले समय में इस परियोजना पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर की कई कॉलोनियां अभी तक सीवर लाइन की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अमरूत योजना के तहत पहले ही सीवर लाइन पर काम चल रहा है। ऐसे में कई अन्य कॉलोनियों से सीवर लाइन की मांग जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पास आ रही थी। इस पर जब उन्होंने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि यह मामला मुख्यालय को भेजा गया है। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर इस परियोजना को स्वीकृत करवा दिया है।
विज्ञापन

50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
शहर की जिन बाहरी 11 कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने की नई परियोजना को मंजूरी मिली है, इनमें करीब 50 हजार लोग रहते हैं। हालांकि इनमें से कुछ कॉलोनियों में कुछ स्थानों पर सीवर लाइन डाली गई है। ऐसे में पूरी कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं होने से हमेशा ही समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed