फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Satsang done for a moment can change your life: Sadhvi Labdhi Prabha

पल भर के लिए किया सतसंग बदल सकता है आपकी जिदंगी : साध्वी लब्धि प्रभा

Sat, 09 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Satsang done for a moment can change your life: Sadhvi Labdhi Prabha
08जेएनडी21: प्रवचन करते हुए लब्धि प्रभा ठाणे-3। संवाद
उचाना। टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर एसबीआई शाखा के पास सतपाल गोयल के आवास पर विराजमान साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 ने कहा कि जिस तरह से सुबह पार्क में घूमने से सारा दिन आनंद से व्यतीत होता है उसी तरह सुबह सतसंग रूपी बगीचे में बैठने से सारा दिन खुशी भरा रहता है।
विज्ञापन

सतसंग में बैठ के चिंताए भी दूर हो जाती है। जिस तरह से तन की धुनाई पानी एवं साबुन से होती है उसी तरह से मन की धुलाई भी सतसंग से संभव है। सतसंग में बैठकर सारी थकावट दूर हो होती है। उन्होंने कहा कि सतसंग का नशा अद्भुत है। सतसंग का नशा या तो किसी पर चढ़ता नहीं और एक बार चढ़ जाए तो उतरता नहीं बल्कि प्रभु को उतरने को मजबूर कर देता है। जिस प्रकार लोहे पर रंग लगा देने पर उसमें जंग नहीं लगती उसी प्रकार जीवन भर भक्ति, सतसंग का रंग चढ़ जाए तो उस पर मोह, माया, लालच, क्रोध रूपी जंग नहीं लगता। सत्संग से वैकुंड मिलता है। पलभर का सतसंग आपकी जिंदगी बदल सकता है बशर्ते इसके लिए आप तैयार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed