फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarvkhap Panchayat Manch opposes consensual relationships, demands reduction in girl's marriage age

Jind News: सर्वखाप पंचायत मंच ने सहमति संबंध का किया विरोध, लड़की की शादी की उम्र घटाने की मांग

Sat, 03 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sarvkhap Panchayat Manch opposes consensual relationships, demands reduction in girl's marriage age
जींद। सर्वखाप पंचायत मंच ने केंद्र सरकार से लड़की की शादी की उम्र 18 साल से कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच के महासचिव और माजरा खाप प्रधान गुरविंदर सिंह संधु ने कहा कि केंद्र सरकार को लड़की की शादी की उम्र 21 साल करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए। वर्तमान हालात को देखते हुए शादी की उम्र 18 साल से भी कम की जानी चाहिए। जब लिव इन रिलेशनशिप में कानून 16 साल की लड़की रह सकतीं हैं तो शादी क्यों नहीं कर सकती हैं। यही नहीं वोट के माध्यम से 18 साल की लड़की देश का सांसद और विधायक चुन सकती है तो दूल्हा चुनने में क्या दिक्कत है?
उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार हिंदू धर्म का रक्षक होने का प्रचार-प्रसार कर रही है और दूसरी तरफ ऋषियों-मुनियों के बनाए गए संस्कार के ताने-बाने के बिगाड़ रही है। उन्होंने बताया कि मंच ने डीसी को इस बारे में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून में बदलाव करने की मांग की थी। मंच जिला जींद में जिले की सभी 24 खापें शामिल हैंं। इस दौरान सर्वखाप पंचायत के प्रेस प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को नि:स्वार्थ भाव से चलाने वाले लोगों को सभी समाज आगे लाएं और राजनीति से इन संस्थानों को दूर रखें। इसके अलावा शिक्षक संस्थान, धर्मशाला की कमेटियों के चुनाव आम सहमति से करवाएं जाने चाहिए। इससे संस्था और समाज दोनों आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर कंडेला खाप पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, कालवा तपा प्रधान दिलबाग सिंह, सफीदों ब्लाक सर्व खाप पंचायत के सुरेश बहबलपुर, बसाऊ राम लाठर, बिजेंद्र सिंह मलिक, ईश्वर सिंह नैन, सोमदत्त शर्मा, सूरजभान घसो मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

समाज पर कलंक है लिव इन रिलेशनशिप

प्रधान गुरविंदर सिंह संधु ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप समाज पर कलंक है। लिव इन के दौरान जो औलाद पैदा होती है वो किसकी वारिस होगी, इसलिए प्रेम विवाह के प्रति नियमों में बदलाव किया जाना चाहिए। इस शादी में मां-बाप की गवाही आवश्यक की जानी चाहिए। भटके हुए युवा गांव में ही या साथ लगते गांव में या एक ही गोत्र में शादी कर लेते हैं तो वहां का ताना-बाना खराब हो जाता है। दोनों परिवारों में दुश्मनी पैदा हो जाती है। इस कानून पर भी पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed