{"_id":"67e1a8dab16ad50c610ddd94","slug":"sarpanches-of-alewa-block-raised-the-demand-of-installing-water-meters-on-drinking-water-taps-in-pri-training-jind-news-c-199-1-jnd1002-131998-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अलेवा ब्लॉक के सरपंचों ने पीआरआई ट्रेनिंग में पेयजल नलों पर पानी मीटर लगाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अलेवा ब्लॉक के सरपंचों ने पीआरआई ट्रेनिंग में पेयजल नलों पर पानी मीटर लगाने की रखी मांग
Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी24-दालमवाला गांव में आयोजित ट्रेनिंग में भाग लेते हुए ग्राम पंचायत के सदस्य और अधिकारी।
अलेवा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दालमवाला गांव में अलेवा ब्लॉक के सरपंचों के लिए पीआरआई ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जबकि अध्यक्षता खंड समन्वयक ईश्वर सिंह और दिनेश मलिक ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल, कुशल शर्मा और सोमलता सैनी ने किया।
ट्रेनिंग में ग्राम पंचायत बधाना के सरपंच राममेहर और अलेवा के सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से लागू की जा रही स्कीम अच्छी है और ग्राम पंचायतें इसमें जन भागेदारी बढ़ाने के लिए सहमत हैं। इसके लिए जरूरी है कि इस स्कीम में गांव में लीकेज, अस्वच्छ कनेक्शन और बिजली सहित अन्य कार्यों के लिए दिए जाना वाला पैसा उन्हें समय पर मिले। विभाग सभी पेयजल नलों पर पानी मीटर लगाने का आदेश जारी करें, ताकि व्यर्थ में बहने वाले पानी की बर्बादी को रोका जा सके। इसके साथ ही विभाग ने अवैध कनेक्शन, खुले नल और अस्वच्छ कनेक्शन पर कार्रवाई के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को अधिकार दिये जाएं। खंड समन्वयक सुरेन्द्र दुग्गल, कुशल शर्मा और सोमलता सैनी ने कहा कि सभी गांव में पेयजल जांच के लिए पांच-पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। पेयजल से संबंधित किसी समस्या समाधान के लिए उपभेाक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।