{"_id":"6834c44b623d26180b0d1205","slug":"sarpanches-discussed-ways-to-stop-drug-abuse-jind-news-c-199-1-jnd1002-135346-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशाखोरी को रोकने के बारे में सरपंचों ने कियां विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशाखोरी को रोकने के बारे में सरपंचों ने कियां विचार विमर्श
Tue, 27 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी34-गांव आफताबगढ़ में एकत्रित हुए कई गांवों के सरपंच और ग्रामीण। संवाद
सफीदों। गांव आफताबगढ़ में सरपंच कुलदीप सिंह के निवास में कई गांवों के सरपंचों की बैठक हुई। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरवैल सिंह, धर्मगढ़ गांव के सरपंच अजीत पाल सिंह सहित कई गांवों के सरपंच मौजूद थे। सरपंचों में नशाखोरी को रोकने के बारे में गहनता से विचार विमर्श किया गया।
बैठक में गांव आफताबगढ़ के तीन लोगों पर आरोप लगाए गए कि गांव में नशे का कारोबार कर रहे है। वे सुल्फा, स्मैक और अफीम के अलावा हर तरह का नशा बेचते हैं। इससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। इस कारण गांव के युवा नशे के आदि बन चुके हैं। इन लोगों ने नशे को आसपास के गांवों में सप्लाई करने के लिए कई लोगों को लगा रखा है।
नशे के कारण गांव में चोरियां और आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का अंदेशा रहता है। इस संबंध में सरपंचों और ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित एक शिकायत एसपी को भेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके गांव और क्षेत्र में नशाखोरी रोकने की मांग की गई है।