फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch suspended for building Chaupal on pond land

Jind News: तालाब की जमीन पर चौपाल बनाने पर सरपंच निलंबित

Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch suspended for building Chaupal on pond land
करसोला गांव के सरपंच को तालाब की जमीन पर चौपाल बनाने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सस्पेंड (निलंबित) कर दिया। करसोला गांव निवासी सुमित कुमार ने शिकायत दी थी कि करसोला गांव के सरपंच ने तालाब की जमीन पर चौपाल बना दी और मिट्टी डालकर तालाब को खत्म करने का प्रयास किया है। इस पर डीसी ने कार्रवाई कर सरपंच को सस्पेंड किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि सरपंच ने जिस किला नंबर पर ई टेंडरिंग के तहत चौपाल का निर्माण करवाया है, वह जमीन तालाब की है। नियम के अनुसार तालाब की जमीन पर कोई भी अन्य कार्य नहीं किया जा सकता। 21 अक्तूबर को करसोला गांव के सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा 200 वर्ग गज में चौपाल का निर्माण करवाया गया है। जांच के लिए कमेटी नियुक्त की गई और रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर करसोला गांव के सरपंच को सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन


24 लाख 97 हजार रुपये का लगाया था टेंडर

करसोला गांव के सरपंच ने बताया कि पंचायती विभाग को सिजरा भी दिया गया था। इसमें पूरी जानकारी दी गई थी। प्रक्रिया पूरी होने पर ही 24 लाख 97 हजार के टेंडर लगाया गया था। चौपाल का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में खाली जमीन पड़ी थी, उस स्थान पर चौपाल का निर्माण करवाया गया है। उन्हें नहीं पता था कि तालाब की जमीन है। पंचायती राज विभाग को नक्शा भी दिया गया था। उन्हें नहीं पता था कि तालाब की जमीन पर निर्माण नहीं करवाया जा सकता।


-महेंद्र लाठर, सरपंच करसोला।

सरपंच द्वारा तालाब की जमीन पर चौपाल का निर्माण करवाया गया था। इसकी शिकायत उनको मिली थी। इसकी जांच करने पर सरपंच द्वारा किया गया निर्माण गलत मिला। इसके चलते सरपंच को सस्पेंड किया गया।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed