Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch Sandeep Sharma and Panchayat members honored for development work

Jind News: विकास कार्यों के लिए सरपंच संदीप शर्मा और पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Sandeep Sharma and Panchayat members honored for development work
20जेएनडी04: गुरुकुल खेड़ा में सरपंच संदीप शर्मा सहित पंचायत सदस्यों को सम्मानित करते ग्रामीण। स
उचाना। गांव के विकास में पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर सरपंच और पंचायत सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। गुरुकुल खेड़ा गांव में चार साल के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों के लिए सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं सरपंच संदीप शर्मा सहित पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व कृषि निरीक्षक एवं पूर्व प्रधान रणधीर सिंह के निवास पर हुआ। रणधीर सिंह ने कहा कि पंचायत ने पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने, गलियों का निर्माण करवाने सहित गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। इससे गांव की तस्वीर बदली है और यह शहर जैसा नजर आने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान दूसरों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। सरपंच संदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का सम्मान उनके विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। भविष्य में भी गांव के सामूहिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर दिलबाग, राजू, सुभाष, रामचंद्र, साधुराम, सतेराम, पाला और सतबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed