फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch representative and six others attacked due to rivalry over losing elections

Jind News: चुनाव हारने की रंजिश में सरपंच प्रतिनिधि व छह अन्य पर हमला

Mon, 11 Nov 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch representative and six others attacked due to rivalry over losing elections
जींद। बेरी खेड़ा गांव में सरपंच का चुनाव हारने की रंजिश में पूर्व सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर सरपंच प्रतिनिधि और उनके परिजनों पर लाठी-डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं सरपंच प्रतिनिधि के पिता को गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास भी किया गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बेरी खेड़ा निवासी सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने बताया कि वह वन विभाग से अनुमति लेकर 29 अक्तूबर को गांव के खेल मैदान में खड़े बरगद के पेड़ को दूसरे कोने में लगवाने के लिए बुलडोजर से गड्ढा खोदवा रहा था। उसके साथ उनके पिता सुभाष, नारायणदत्त, दिनेश, विजय, सुरता, श्रीभगवान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव हारने की रंजिश रखने वाला गांव का पूर्व सरपंच राजेश बाइक पर और मोनू, कुलदीप, मोहन, जतिन उर्फ भोला, साहब सिंह की पत्नी गाड़ी में सवार होकर वहां पर आए और लाठी व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसमें सभी को गंभीर चोटें आईं। हमले में लगी चोट की वजह से उनके पिता सड़क के किनारे बैठ गए। आरोपियों ने उनके पिता को गाड़ी से कुचलने का प्रयास करते हुए टक्कर मारी। इससे वह खेत में गिर गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेश, मोनू, कुलदीप, मोहन, जतिन उर्फ भोला, साहब सिंह की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed