फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch representative and his family were threatened with death

Jind News: सरपंच प्रतिनिधि और उसके परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch representative and his family were threatened with death
सफीदों। सरनाखेड़ी गांव के वकील और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरनाखेड़ी निवासी एडवोकेट और सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कहा कि उसके गांव के दीपक और उसके पिता ने पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसको पंचायत ने नियमानुसार हटवा दिया था। आरोपी ने उसे वर्ष 2018 में जान से मारने की धमकियां दी थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोपी व उसके परिवार वालों ने माफी मांगकर राजीनामा कर लिया था। उसके बाद से वे उसके व परिवार से रंजिश रखते चले आ रहे हैं। कई रोज वह अपने वकील चैम्बर नंबर 38 में था।

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से काॅल करके उसे धमकियां दी थीं कि उसके लड़के को कॉलेज से उठा लिया है। उसको छोड़ने की ऐवज में मोटी रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दो वरना लड़का जान से हाथ धो बैठेगा। उस समय फोन करने वाले से लड़के से बात कराओ, लेकिन उसने ऐसा न करके फोन काट दिया। उसी दिन शाम आरोपी दीपक गाड़ी में सवार होकर नाजायज असला सहित उनके घर के बाहर आया और उसने गालियां देते हुए कहा कि बाहर निकल सरपंच गोली मारूंगा। तुम्हे और पूरे परिवार को जिंदा नहीं छोडूंगा। सदर थाना पुलिस ने दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed