फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sant Kabir Saheb's manifest festival procession taken out

Jind News: संत कबीर साहेब प्रकट उत्सव शोभायात्रा निकाली

Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Saheb's manifest festival procession taken out
11जेएनडी02-संत कबीर के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
जींद। जिलेभर में बुधवार को संत कबीर साहेब प्रकट उत्सव श्रद्धा से मनाया गया। गांव निर्जन डेरे में कबीर साहिब के प्रकट दिवस के अवसर पर सत्संग और विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। वहीं शहर में रामराय गेट पर भी भंडारे से पहले शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यहां स्वामी राघवानंद ने कबीर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि कबीर साहेब केवल एक जाति के और एक देश के गुरु नहीं थे, उनका ज्ञान पूरी मानव जाति के लिए था। उन्होंने पूरी मानव जाति को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।
विज्ञापन

स्वामी सदानंद ने कहा कि कबीर साहेब ने मनुष्य को अपने जीवन में अध्यात्म को अपनाने पर जोर दिया गया। संत शिरोमणि कबीरदास ने पूरी मानव जाति के उत्थान के लिए काम किया। संत कबीर ने कई प्रकार के आडंबर और अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी। संत कबीर का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर स्वामी राघवानंद, स्वामी सदानंद, स्वामी सुखदेवानंद, स्वामी गंगादास, स्वामी श्यामानंद, कृष्णा खत्री, अनिल बामल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed