{"_id":"6524473b6fce08ab0b0b8bf9","slug":"sanjhi-utsav-will-be-organized-in-rohtak-from-15-to-24-october-jind-news-c-199-1-jnd1001-6910-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 से 24 अक्तूबर तक रोहतक में होगा सांझी उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 15 से 24 अक्तूबर तक रोहतक में होगा सांझी उत्सव का आयोजन
Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से 15 से 24 अक्तूबर तक रोहतक में सांझी उत्सव मनाया जाएगा। इसमें सांझी प्रतियोगिता भी होगी जिसमें 51 हजार रुपये तक के इनाम देने का प्रावधान है। सांझी बनाने वाली दो महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 11-11 हजार रुपये के इनाम मिलेंगे।
उपनिदेशक व जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी अमित पंवार ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा व हरियाणा लोक कला संघ रोहतक के संयुक्त तत्वाधान में सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 से 24 अक्तूबर तक रोहतक स्थित एंडी स्टूडियो में सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजित सांझी प्रतियोगिताओं में राज्य की महिलाएं भाग ले सकेंगी। विजेता महिला को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये मिलेंगे। 11-11 हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। नौ दिवसीय इस उत्सव में सांझी के गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। सांझी हरियाणा की लोक पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं द्वारा नवरात्रों के दौरान दीवारों पर बनाई जाती रही हैं। वर्तमान में यह कला लुप्त होती जा रही है। इस कला को जीवित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से प्रतिवर्ष हर साल सांझी उत्सव तथा प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़ कर भाग लेती हैं।
सांझी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। पंजीकरण कराने के लिए 8847246522, 9812069014, या 7888487901 नंबर पर व्हाट्सएप तथा आर्टएंडक्लचर्रलअफेयर्सएचआरवाइएटजीमेल.कॉम पर ई मेल में नाम, पता, आयु, फोन नंबर तथा आधार कार्ड की प्रति भेज कर आवेदन किए जा सकते हैं। सांझी उत्सव का उद्देश्य प्रदेश की परंपराओं और त्योहारों को पुनर्जीवित करना है ताकि युवा और भावी पीढिय़ों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने महिलाओं से सांझी उत्सव में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।