फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanjeev became the state head of Haryana Roadways Drivers Association

Jind News: हरियाणा रोडवेज चालक संघ के राज्य प्रधान बने संजीव

Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev became the state head of Haryana Roadways Drivers Association
18जेएनडी04: नवनियुक्त प्रधान संजीव कुमार कार्यकारिणी के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा रोडवेज चालक संघ की बैठक शनिवार को संस्थापक साहब सिंह संधू की अध्यक्षता में राज्य मुख्यालय जींद डिपो में हुई। इसमें संघ की राज्य कमेटी के सभी सदस्यों और सभी डिपो के जिला प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में नए राज्य प्रधान की नियुक्ति पर विचार किया गया। निवर्तमान प्रधान कृष्ण कादियान सेवानिवृत्त हो गए है जिससे राज्य प्रधान का पद खाली हो गया था। संघ के नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सोनीपत डिपो में चालक संजीव कुमार को नया राज्य प्रधान नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और चालकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के लिए संघ के सभी साथियों को साथ लेकर संघर्षरत रहेंगे। बैठक में निवर्तमान प्रधान कृष्ण कादियान, महासचिव देवेंद्र सिंह, बिट्टू, राजेंद्र सिंह, सुरेश, ओमप्रकाश, सत्यवान, सुरेश, शमशेर, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed