फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers will stage a massive sit-in at Minister Krishna Bedi's office on May 24.

Jind News: 24 मई को मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे सफाईकर्मी

Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will stage a massive sit-in at Minister Krishna Bedi's office on May 24.
20जेएनडी12-ग्रामीण सफाई कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरबीर सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने धरने पर जाकर समर्थन किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान मुखपाल सिंह, जिला सचिव पवन कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान ईश्वर बुआना ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। न तो पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन। मुख्यमंत्री की ओर से खुद घोषित किए गए 26 और 27 हजार रुपये के वेतन को भी अब तक लागू नहीं किया गया है। सरकार की इसी हठधर्मिता के कारण हमें मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ऐलान किया कि कल जींद जिला के ग्रामीण सफाई कर्मचारी हरियाणा सरकार की शहर में शव यात्रा निकालेंगे। 24-25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष का. रमेश चंद्र व जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह ने कहा कि सरकार की दलित और कर्मचारी हितैषी होने का दावा पूरी तरह खोखला है।
मार्च 2024 के बजट सत्र में एक हजार की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा की गई थी जो आज तक ठंडे बस्ते में है। इसके अनुसार 9800 के करीब पद भर्ती होने थे। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव आजाद पांचाल, जिला सचिव राजकुमार श्योकंद, मंगत पटवारी ने भी समर्थन किया।

इस अवसर पर नरवाना ब्लॉक प्रधान यशपाल हथो, बलराज, जिला प्रधान गुलाब बिरौली, संजय बुआना, संजय अनूपगढ़, बाला, पुष्पा, सुभाष, राजकुमारी, वीरेंद्र पौली, दर्शन सिंह, दलबीर सिंह, सेवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed