फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers halted work for three hours over their demands, expressing their resentment.

Jind News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे बंद रखा कार्य, रोष प्रकट किया

Fri, 17 Apr 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers halted work for three hours over their demands, expressing their resentment.
16जेएनडी05-नेहरू पार्क में मांगों को लेकर सरकार के ​​खिलाफ रोष प्रकट करते सफाईकर्मी। संवाद
जींद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन घंटे कार्य बंद रखा। इसके बाद नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। वह काफी समय से अपनी मांग उठा रहे हैं जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये और समान काम समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
अग्निशमन कर्मी भावीचंद और रणबीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ आर्थिक तौर पर सहायता दी जाए। क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार नए पद सर्जित कर भर्ती की जाए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय कुमार, उपप्रधान सोहनलाल, सुनील कुमार, जितेंद्र और सूरजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed