फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers burnt the effigy of Minister Vipul Goyal at Bhagat Singh Chowk.

Jind News: सफाई कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक पर फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला

Thu, 20 Aug 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burnt the effigy of Minister Vipul Goyal at Bhagat Singh Chowk.
फोटो 6 नरवाना। शहर के मॉडल टाउन की एक गली में लगा कचरे का ढेर। संवाद
नरवाना। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर के भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में उनकी अहम भूमिका है। इसके बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


हड़ताल से शहर में 448 टन कचरा जमा
सफाई कर्मचारियों की 14 दिन से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। नगर परिषद के एसआई संदीप से मिली जानकारी के अनुसार शहर में प्रतिदिन करीब 32 टन कचरा एकत्रित होता है। इस हिसाब से 14 दिनों में करीब 448 टन कचरा उठान के अभाव में शहर में ही जमा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो रही है। जगह-जगह जमा कचरा पानी में तैरता दिखाई देता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में गंदगी बढ़ गई है। फिलहाल डोर-टू-डोर कचरा उठाने का कार्य चल रहा है, हालांकि इसमें लगे कुछ कर्मचारी भी धरने पर हैं। वीरवार से डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्य कचरा एकत्रित करने वाले स्थानों से कचरा उठाने का काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि शहर में फैली गंदगी को कुछ हद तक कम किया जा सके। –सुदीप, एसआई, नगर परिषद नरवाना।

-----------
फोटो 5 नरवाना। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 6 नरवाना। शहर के मॉडल टाउन की एक गली में लगा कचरे का ढेर। संवाद
फोटो 7 नरवाना। कचरे से उठ रही बदबू से मुंह पर कपड़ा रख निकल रहे स्कूटी चालक। संवाद।

फोटो 6 नरवाना। शहर के मॉडल टाउन की एक गली में लगा कचरे का ढेर। संवाद

फोटो 6 नरवाना। शहर के मॉडल टाउन की एक गली में लगा कचरे का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed