{"_id":"6920bec720544efe55005eba","slug":"sanitation-workers-angry-over-non-payment-of-salaries-jind-news-c-199-1-jnd1010-144228-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन
21जेएनडी07 : सत्यवान, सुनील कुमार।
जींद। सफीदों ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में वेतन न मिलने पर ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ रोष है। आरोप है कि ग्राम आफताबगढ़ के सत्यवान को चार महीनों से और खेड़ी खीमावती के सुनील कुमार को साढ़े तीन महीनों से वेतन नहीं मिला।
कर्मचारी कई बार बीडीपीओ सफीदों और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज से मिलकर शिकायतें दे चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सीटू और जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि बार-बार अपील के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक में वेतन हर महीने कई-कई हफ्तों की देरी से आता है और प्रशासन व्यवस्थागत कमी को ठीक करने में नाकाम रहा है। यूनियन ने कहा कि कर्मचारी जल्द ही बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इसके साथ ही सभी कर्मचारी 26 नवंबर को जींद में होने वाले जिलास्तरीय प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि बकाया वेतन तुरंत जारी नहीं हुआ और मासिक वेतन भुगतान नियमित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।