फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Samples of paneer, ghee, cream, and butter were collected in Narwana.

Jind News: नरवाना में पनीर, घी, क्रीम और बटर के नमूने लिए

Wed, 07 Jan 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Samples of paneer, ghee, cream, and butter were collected in Narwana.
06जेएनडी38: पनीर को नष्ट करवाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग - फोटो : बुद्ध विहार में पूजन करते लद्दाख के अनुयायी।
जींद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरवाना क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विभिन्न डेयरियों से पनीर, घी, क्रीम और बटर के नमूने लिए। वहीं मौके पर खराब पाए गए 30 किलोग्राम पनीर को नष्ट भी करवाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयराम डेयरी एंड पनीर भंडार पर निरीक्षण किया। यहां पनीर गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा और उसमें खराबी पाई गई। इसके बाद विभाग की टीम ने नियमानुसार 30 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया। टीम ने कैनाल रोड स्थित अभय डेयरी से घी और क्रीम के सैंपल लिए।
विज्ञापन

वहीं डाकल रोड स्थित निक्की डेयरी से बटर का सैंपल संग्रहित किया गया। सभी सैंपलों को सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूध और दूध से बने उत्पादों की खपत आमजन द्वारा बड़े पैमाने पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरवाना क्षेत्र में तीन डेयरी से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एक दुकान से 30 किलो पनीर नष्ट करवाया गया है।-योगेश काद्यान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article