फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sampat Singh's cartridges are gone, their expiry date has passed: Ajay Chautala

संपत सिंह चले हुए कारतूस, निकल चुकी एक्सपायरी डेट : अजय चौटाला

Thu, 06 Nov 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sampat Singh's cartridges are gone, their expiry date has passed: Ajay Chautala
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला। संवाद
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जाट धर्मशाला में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इनेलो नेता संपत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चले हुए कारतूस हैं और उनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उन्होंने भाजपा की बी-टीम बताया और आरोप लगाया कि हुड्डा ने अपने 15 डमी उम्मीदवार भाजपा के पक्ष में खड़े किए जिससे भाजपा प्रत्याशियों को लाभ मिला।
विज्ञापन

कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों और मेहनतकश वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों को न तो उनकी फसल का एमएसपी मिला और न ही मुआवजा जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय पंच ने की जबकि प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा की गई।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार ने किसानों से एमएसपी के नाम पर छलावा किया। धान की फसल समय पर नहीं खरीदी गई और बाजरे के किसान मंडियों के चक्कर काटते रहे।
उन्हें प्राइवेट फर्मों को औने-पौने दामों में अपनी उपज बेचनी पड़ी। उन्होंने कहा कि किसान अपने पसीने की कीमत के लिए तरस रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि जजपा अपने स्थापना दिवस समारोह का स्थान 10 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय करेगी। चौटाला ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है पतझड़ के बाद बसंत जरूर आता है और अब जनता बदलाव के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed