फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Salute to the spirit... When he could not donate blood, 73 year old Ramphal Sharma donated his body.

Jind News: जज्बे को सलाम...रक्तदान नहीं कर पाए तो 73 वर्षीय रामफल शर्मा ने किया देहदान

Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit... When he could not donate blood, 73 year old Ramphal Sharma donated his body.
25जेएनडी01 : विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को अपने देहदान के कागजात सौंपते रामफल शर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गांव बराड़ खेड़ा निवासी रामफल शर्मा ने 73 वर्ष की आयु में देहदान करके अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी है। वह अब तक 15 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। 60 वर्ष के बाद चिकित्सकों ने उनको रक्तदान करने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को देहदान कर दिया। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को सोमवार को उन्होंने अपने देहदान के कागजात सौंप दिए।




1950 में पंजाब राज्य के संगरूर जिले के गांव भागखेड़ा में रामफल शर्मा का जन्म हुआ। इनका पैतृक गांव बराड़ खेड़ा है। इनका पालन-पोषण बराड़ खेड़ा गांव में हुआ। 1968 में रामफल शर्मा की बिजली निगम में नौकरी लग गई। यहां पर वह कई यूनियनों में पदाधिकारी रहे। गांव बराड़ खेड़ा में सामाजिक कार्यों में इन्होंने विशेष रुचि दिखाई। फिलहाल वह जिला परिवेदना समिति के सदस्य हैं। रामफल शर्मा ने अब तक 15 बार रक्तदान किया है। 60 वर्ष की आयु में चिकित्सकों ने इनको रक्तदान करने से मना कर दिया था। इससे वह परेशान हो गए। उनकी पौत्री और गुरुकुल एंचरा कलां की शिक्षिका विसोका ने जब अपने दादा से परेशान होने पर कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह रक्तदान नहीं कर सकते। इस पर विसोका ने कहा कि वह देहदान तो कर सकते हैं। इसके बाद रामफल शर्मा ने देहदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया तो विभाग ने देहदान की सभी औपचारिकता पूरी करवाईं। सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रामफल शर्मा ने विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर पहुंचकर उनको अपने देहदान से संबंधित कागजात सौंपे। विधायक ने 73 वर्षीय रामफल शर्मा के इस जज्बे को सलाम किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed