{"_id":"640b8370a5df0d140d02d4a7","slug":"salesman-attacked-with-knife-10-thousand-looted-jind-news-c-17-1-89486-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेल्समैन पर चाकू से हमला, 10 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेल्समैन पर चाकू से हमला, 10 हजार लूटे
Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव पिंडारा के पास एक शराब ठेके पर वीरवार रात दो युवकों ने सेल्समैन पर चाकुओं से हमला कर दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिवानी रोड शांति नगर निवासी गोविंद ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिंडारा गांव में बने देसी व अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वीरवार रात लगभग साढ़े आठ बजे शराब ठेके पर दो युवक आए। उन्होंने कहा कि देसी शराब की छह बोतल दे दो और इसे पेटी में डालकर दे देना।
गोविंद ने कहा कि जब उसने ठेके का दरवाजा खोला तो दोनों युवक उसे धक्का देकर अंदर घुस गए। एक युवक के हाथ में चाकू था तथा दूसरा युवक ड्रिल मशीन लिए हुए था। अंदर आते ही दोनों ने कहा कि पैसे कहां हैं। गोविंद ने कहा कि सारे रुपये तो ठेकेदार ले जा चुका है और उसके मना करने पर एक युवक ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जबकि दूसरे युवक ने उसके माथे पर ड्रिल मशीन से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों युवक ठेके के गल्ले में रखी दस हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने गोविंद को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शराब ठेके पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, जिसकी फटेज को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान लेकर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।