फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Salary of sanitation workers increased, now they will get 26 thousand rupees: CM

सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाया, अब मिलेंगे 26 हजार रुपये : सीएम

Mon, 25 Nov 2024 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Salary of sanitation workers increased, now they will get 26 thousand rupees: CM
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले किए अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के वादे को उन्होंने पूरा कर दिखाया है। यह डीएससी समाज की सबसे बड़ी मांग थी। इसी समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन पाई है। मुख्यमंत्री रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित महर्षि वाल्मीकि समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के सफाईकर्मियों के वेतन में बढ़ौतरी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सफाईकर्मियों को लगभग 16 से 17 हजार रुपये वेतन मिलता है। अब उनको 26 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। काम के दौरान सफाईकर्मी की किसी भी परिस्थिति में मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

सफाई मित्रों को दिए जाएंगे 50 प्रतिशत सफाई के ठेके
सरकारी सेवाओं, सीधी भर्ती में आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। यदि वंचित अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार नही हैं तो शेष रिक्त पदों को अन्य अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यदि उनमें भी उपयुक्त नहीं हैं तो शेष फिर वंचित जातियों के उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। इससे पहले अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी में डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 50 प्रतिशत सफाई ठेके सफाई मित्रों व उनके समूहों को ही दिए जाएंगे। उससे बाहर नही जाएंगे। सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed