फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Salary hike for rural sanitation workers; now they will get Rs 18,100 per month

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 18,100 रुपये प्रतिमाह

Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Salary hike for rural sanitation workers; now they will get Rs 18,100 per month
फोटो 4 नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
नरवाना। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 16 हजार रुपये के स्थान पर 18,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। बढ़ा हुआ वेतन एक जुलाई 2026 से लागू हो गया है।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हित में ऐतिहासिक फैसला बताया। बेदी ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सरकार ने वेतन बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। वेतन वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह व जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। इससे गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा सरकार के स्वच्छता अभियान को भी गति मिलेगी। सरकार के इस फैसले का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed