{"_id":"655cfb12d2952cd3ed027cc4","slug":"safidon-bar-association-elections-will-be-held-on-15th-december-jind-news-c-199-1-jnd1001-9066-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 दिसंबर को होंगे सफीदों बार एसोसिएशन के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 15 दिसंबर को होंगे सफीदों बार एसोसिएशन के चुनाव
Wed, 22 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी22: जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप अग्रवाल। संवाद
सफीदों। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के निर्देशानुसार सफीदों बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 15 दिसंबर को होंगे। इस चुनाव को लेकर एडवोकेट संदीप अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप अग्रवाल ने बताया कि जो अधिवक्ता एक से अधिक बार एसोसिएशन का मेंबर है तो वह बार काउंसिल की दिशा निर्देश अनुसार केवल एक ही स्थान पर वोट दे सकता है। अधिवक्ता को यह निश्चित करना होगा कि वह किस बार एसोसिएशन में वोट देना चाहता है। उन्होंने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव पद के लिए होने वाले चुनाव को लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 28 व 29 नवंबर दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उसी दिन सभी फार्मों की जांच शाम पांच बजे तक की जाएगी। उसके पश्चात अगर कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह 30 नवंबर को दोपहर दो बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकता है।
इस चुनाव में प्रधान पद के लिए वकालत का अनुभव 10 साल, उपप्रधान और सचिव पद के लिए पांच साल और सहसचिव पद के लिए तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उसके उपरांत चुनाव 15 दिसंबर को होगा और उसी दिन सांय को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।