फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sadhvi and Mahant insist on going to the camp, police and villagers face to face

Jind News: साध्वी और महंत के डेरे में जाने की जिद, पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

Tue, 06 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi and Mahant insist on going to the camp, police and villagers face to face
डेरे के विवाद में संडील गांव में जमा पुलिस और ग्रामीण। स्रोत : पुलिस
अलेवा। संडील गांव स्थित काला पीर डेरे के महंत नंदाईनाथ तथा उनकी शिष्या दुर्गाईनाथ का मामला पिछले कई दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसी प्रकरण में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। निर्णय आने से पूर्व ही नंदाईनाथ तथा दुर्गाईनाथ डेरे में जाने की जिद पर अड़ गए। इससे पुलिस के सामने परेशानी खड़ी हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को समझाने का दौर चल रहा था। हालांकि कुछ दिन पहले हाईकोर्ट के आदेश पर हिसार रेंज के आईजी एम रवि किरण महंत नंदाईनाथ तथा उसकी शिष्या दुर्गाईनाथ व ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए थे। इस मामले में पुलिस को 31 जुलाई को हाईकोर्ट में जवाब देना था, लेकिन सुनवाई सोमवार को हुई। हाईकोर्ट का निर्णय आने से पूर्व ही दुर्गाईनाथ तथा नंदाईनाथ डेरे में जाने की जिद करने लगे। अलेवा थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि महंत संडील गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही है। जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed