Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sadbhav Yatra gets MLA Vinesh's support in Julana

Jind News: सद्भाव यात्रा को जुलाना में मिला विधायक विनेश का समर्थन

Tue, 14 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sadbhav Yatra gets MLA Vinesh's support in Julana
14जेएनडी36: जुलाना विधानसभा में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा पहुंचने पर विधायक विनेश फोगाट स्वागत
जींद। सद्भाव यात्रा को जुलाना में प्रवेश करते ही पहली बार एकमात्र विधायक विनेश फौगाट का साथ मिला है। यह सहयोग कांग्रेस की मजबूती के लिए अच्छी पहल है। अब तक बृजेंद्र सिंह को जींद में किसी भी बड़े चेहरे का सहयोग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को यह यात्रा अपने 10वें दिन जुलाना हलके के बराह खुर्द से शुरू होकर सिंधवी खेड़ा, निडानी, पडाना, शामलों कलां गांवों से होती हुई गतौली पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया। जुलाना हलके में प्रवेश पर विधायक विनेश फौगाट ने गतौली गांव में यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोमवीर राठी, राजेश मलिक, राकेश लाठर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों समेत कई नेता इसमें मौजूद रहे। यात्रा को कंडेला खाप ने समर्थन दिया। इस खाप की जिले में बड़ी पहचान है। इससे भी सद्भाव यात्रा को बड़ी मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोग राजनीति को गंभीरता से लेते हैं। सरकार को बने कुछ ही महीने हुए हैं लेकिन जनता के बीच जाकर उनकी भावना को समझना जरूरी था। कांग्रेस की पिछली हार इसलिए हुई क्योंकि बीजेपी ने समाज को बांटने का काम किया।

वह राष्ट्रभक्ति की बात तो करते हैं लेकिन राष्ट्र को एक रखने की बात कभी नहीं करते। उनका 80-20 का नारा समाज को तोड़ने की राजनीति का प्रतीक है। लोगों ने कहा कि वह लंबे समय से ऐसे नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे जो जमीन पर उतरकर सीधे संवाद स्थापित करे। बृजेंद्र सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान की दिशा में भरोसेमंद पहल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed