फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural women showcased a glimpse of Haryanvi culture through traditional songs.

Jind News: पारंपरिक गीतों से ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति की झलक

Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rural women showcased a glimpse of Haryanvi culture through traditional songs.
फोटो 5 नरवाना। भजन कीर्तन करते हुए ग्रामीण महिलाएं। स्रोत ग्रामीण।
नरवाना। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गांव लोन के सत्संग भवन में प्राचीन एवं पारंपरिक संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उत्तराखंड से आई सांस्कृतिक टीम ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने सावन, फाल्गुन और कार्तिक के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही हरियाणवी परिधान, रहन-सहन, खान-पान और रीति-रिवाजों से जुड़ी प्राचीन परंपराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में आज भी पारंपरिक लोकगीतों का प्रचलन है। देवी जागरण में आरती तथा विवाह समारोह में बन्ना, सांझी, मंगल मंडप और विदाई के गीत गाने की परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम में हरियाणा के पारंपरिक खान-पान का भी उल्लेख किया गया। दूध-दही के अलावा दाल, भात, खिचड़ी और दलिया को हरियाणवी खान-पान की प्रमुख पहचान बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम ने हरियाणा की प्राचीन संस्कृति, रहन-सहन और सामाजिक परंपराओं की जानकारी जुटाई। टीम इंचार्ज कार्तिक बहुगुणा, सदस्य पंकज मंदोली, शिखर नेगी, मुकेश कुमार, संदीप दहिया, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, ग्राम सचिव सतपाल सिंह और खंड समन्वयक जयपाल ढोबी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed