फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sanitation workers will demonstrate today

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will demonstrate today
जींद। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोनलरत ग्रामीण सफाई कर्मचारी सोमवार को मंत्रियों के आवास तथा जिन जिलों में मंत्री नहीं वहां डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन का आह्वान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा ने संयुक्त रूप से किया है।
विज्ञापन

यूनियन नेता पवन कुमार ने 2 जुलाई को मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए की गई एक हजार रुपये मानदेय मामूली सी बढ़ोत्तरी को नाकाफी करार देते हुए इसे सफाई कर्मियों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, 26 हजार रुपये वेतन लागू करने, ऑनलाइन हाजिरी का प्रस्ताव रद्द रखने और सुपरवाइजर की भर्ती करके ऑफलाइन हाजिरी लगाने, बीमारी या दुर्घटना में मौत होने पर कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को उसकी जगह नौकरी देने तथा कर्मचारी की मौत होने पर दस लाख मुआवजा राशि देने की मांग को जल्द पूरा किया जाए। यदि सरकार ने अनदेखी की तो 11 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में हल्ला बोल रैली की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed