फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rule134, admmission, private school in jind

नियम 134 ए के तहत गरीब बच्चों की दाखिला परीक्षा तीन को

Thu, 30 Jun 2016 12:17 AM IST
jind
jind Updated Thu, 30 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
rule134, admmission, private school in jind
बीईओ के साथ मीटिंग करती जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : bureau
 नियम 134 ए के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने के लिए तीन जुलाई को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने बुधवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। डीईओ ने आदेश दिए कि परीक्षा का शेड्यूल बीईओ कार्यालय के बाहर लगाई जानी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो। वहीं परीक्षा के लिए रोल नंबर शुक्रवार को बीईओ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। डीईओ के अनुसार बुधवार को हुई बैठक मेें कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर को भी एमआईएस की जानकारी भरना अनिवार्य है, ऐसे में सभी बीईओ सुनिश्चित करें कि उनके अधीन आने वाले गेस्ट टीचर भी यह जानकारी अपलोड करें। प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत तबादले के लिए ही शिक्षक अपने जोन के अनुसार आवेदन करें, इसके बाद कोई तबादला नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गरीबों का मजाक उड़ा रही सरकार
दूसरी ओर इस विषय को लेकर दो जमा पांच जन आंदोलन के कार्यकर्ता शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचे। आंदोलन की जिलाध्यक्ष सुमन श्योराण के अनुसार सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। पहले हुई परीक्षा के आधार जिन बच्चों को दाखिल होने चाहिए, उन्हें दाखिले मिल नहीं रहे हैं और सरकार दोबारा से परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed